फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या, शव पेड़ से लटकाया

Tue, 07 Jul 2015 11:01 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लोगों ने शव देखा तो, हलचल मच गई। सूचना के बावजूद पुलिस के मौके पर न पहुंचने से नाराज परिवारीजनों समेत स्थानीय लोगों ने मिल्कीपुर-खजुरहट संपर्क मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस पहले आत्महत्या ठहराती रही, मगर मौके पर मिले सबूतों व लोगों के आंदोलन के चलते स्क्वायड से जांच पड़ताल के साथ शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


थाना क्षेत्र के गांव हरिरामपुर का रहने वाला 40 वर्षीय प्रीतम यादव क्षेत्र के खड़भड़िया मोड़ पर एक गुमटी रखकर उसमें किराना की दुकान चलाता था। रोज की भांति सोमवार रात खाना खाकर वह दुकान के पीछे चारपाई बिछाकर व मच्छरदानी लगाकर सोया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उसकी दुकान नहीं खुली तो आसपास के लोगों ने माजरा जानने की कोशिश की। पड़ताल में दुकानदार का शव गुमटी के पिछवाड़े स्थित एक सूखे शीशम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मुंह में गमछा ठूंसा हुआ था।

मामले की जानकारी पर क्षेत्र में हलचल मच गई और प्रकरण की जानकारी मृतक के पिता हरिरामपुर निवासी रामजगरुप यादव व पुलिस को दी गई। लेकिन काफी देर तक इलाकाई पुलिस मौके पर नहीं पहुंचीं। इसको लेकर परिवारीजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये। उ

न्होंने खड़भडिंया मोड़ स्थित मिल्कीपुर-खजुरहट सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। भीड़ ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को लगने के बाद एसपी देहात कुलदीप नारायण, एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, सीओ नवीन नायक के साथ डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू हुई।

अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मृतक के पिता रामजगरुप यादव ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाने के प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप कमल ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं का विस्तार से अध्ययन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में मिले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई            की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें