फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को बांटने के लिए रखी 10 पेटी शराब बरामद

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बरामद दस पेटी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं में बांटने के लिए छिपा कर रखी गई देशी शराब की 10 पेटियों को पुलिस ने बरामद किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 40 हजार रुपये बताई है।            
विज्ञापन


कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरई पारा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद के घर रविवार की रात पुलिस ने छापा मारा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कमरे में छिपाकर रखी गई शराब की 10 पेटियों को बरामद किया गया है। मौके से आरोपी दुर्गा प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब बरई पारा गांव के वोटरों में बंाटने के लिए आई थी। बरामद शराब की कीमत 40 हजार रुपये है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें