नगर कोतवाली क्षेत्र के अमानीगंज कालोनी से सटे महताबबाग निवासी राकेश तिवारी उर्फ काजू पुत्र स्व. गणेश दत्त तिवारी का गांव के बगल परिक्रमा मार्ग पर जमीन है। इसी जमीन को लेकर नगर कोतवाली के ही पठानटोलिया निवासी करिया यादव उर्फ जुग्गी से उनका विवाद चल रहा है।
बुधवार की दुपहर इसी जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और आरोप है कि शाम को घर के पास ईंट-गुम्मा फेंका गया। वहीं रात में दरवाजे पर फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को बुलेट दी गई थी।
गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने फायरिंग के आरोप की शिकायत न दिये जाने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित राकेश तिवारी उर्फ काजू ने करिया के लड़के चुन्नीलाल समेत पांच के खिलाफ घर पर हमला बोल जानलेवा हमले की तहरीर पुलिस को दी।
इस बाबत शनिवार को नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि महताबबाग निवासी राकेश तिवारी उर्फ काजू ने पठान टोलिया निवासी चुन्नीलाल समेत पांच के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है।