फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी बीनने बाग गई बालिका से रेप

Wed, 08 Feb 2017 11:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सूखी लकड़ियां बीनने बाग गई बालिका के साथ युवक ने दुराचार किया। बालिका रोती हुई घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में छिपकर बैठे आरोपी युवक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद घर पहुंची। इसके बाद वह सूखी पत्तियां व लकड़ी बीनने बाग में चली गई। वहां गांव के एक युवक ने बालिका को दबोच लिया और झाड़ी में ले जाकर दुराचार किया।

इस दौरान बालिका को चोटें भी आई। जैसे-तैसे वह रोती-बिलखती घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना बताई। पीड़िता की मां ने डायल-100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस बीच ग्रामीणों ने घेराबंदी कर गन्ने के खेत में छिपकर बैठे आरोपी युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बालिका के पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं।    
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गिरफ्तार आरोपी सचिन तिवारी (21) उर्फ  पारुल तिवारी के खिलाफ दुराचार व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें