पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत अवाहदेवी-हमीरपुर बाईपास पर एक जीप से 34 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने जीप चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर जीप को कब्जे में ले लिया है।
अनिल कुमार पुत्र हेमराज निवासी लल्यार तहसील टौणीदेवी बोलेरो जीप में अवाहदेवी से हमीरपुर जा रही थी। पुलिस ने बाईपास पर जीप को जांच के लिए रोका।
इस दौरान चालक के साथ वाली सीट पर बैठे गंगा राम निवासी पंजोत की टांगों के पास 34 ग्राम चरस रखी मिली। पुलिस ने गंगा राम और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है।
एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।