प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में धोखाधड़ी का एक और मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नगर कोतवाली के कश्मीरी मोहल्ला निवासी दीप सहाय का कहना है कि अयोध्या के मोहबरा चौराहा निवासी नन्हेलाल प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा करता है।
एक जमीन खरीदने के लिए नन्हेलाल को 11 लाख रुपये दिये गये थे। रकम वापस मांगने पर पहले तो आनाकानी की और फिर चेक थमा दिया। चेक बैंक में लगाया गया तो डिसऑनर हो गया। यह बात नन्हेलाल को बताकर रकम वापस करने को कहा गया तो वह भड़क गया और जानमाल की धमकी दी।
तहरीर पुलिस को दी गई है। शुक्रवार को अयोध्या कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित दीप सहाय ने नन्हेलाल समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।