फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Thu, 01 Oct 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के उसरू गांव स्थित एक प्लॉट में डंपर से मिट्टी गिरा समतलीकरण के दौरान बुधवार रात मौके पर काम देख रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


 गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने प्रॉपर्टी डीलिंग में रकम की हिस्सेदारी के विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है।

तहरीर पुलिस को दे दी है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। बसपा नेता व उसरू गांव निवासी राजेश यादव (28) पुत्र राम आशीष यादव उर्फ छब्बू ने उसरू गांव स्थित मधुपुर रसोई गैस गोदाम के बगल एक जमीन ली है।

 इसी जमीन के समतलीकरण के लिए बुधवार रात डंपर से मिट्टी गिराई जा रही थी। समतलीकरण की निगरानी के लिए प्रॉपर्टी डीलर राजेश समेत अन्य लोग मौके पर थे।

इसी दौरान एक डंपर मिट्टी की खेप लेकर वहां पहुंचा और उसका चालक मिट्टी गिराने के लिए गाड़ी बैक करने लगा। इसी दौरान राजेश वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने राजेश को जिला अस्पताल भिजवाया और सूचना पड़ोस में रहने वाले उसके परिवारीजनों को दी। मध्य रात्रि बाद जिला अस्पताल पहुंचाये जाने पर डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।

हालांकि पुलिस को मेमो गुरुवार की सुबह सवा छह बजे मिला। इसके बाद पुलिस हरकत में आई तो पता चला कि मृतक के शव को उसके परिवार वाले लेकर जा चुके हैं।

इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंच शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ सिटी यमुना प्रसाद के साथ नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने मौका मुआयना किया है।

 प्रत्यक्षदर्शी धर्मवीर ने बताया कि गाड़ी बैक करने के दौरान पीछे कोई नहीं दिख रहा था। हालांकि बाद में पता चला कि राजेश कुर्सी समेत नीचे गिरा हुआ है।

मृतक के पिता राम आशीष ने बताया कि अचानक कुर्सी समेत राजेश डंपर के पीछे कैसे आ गया? राजेश की प्रॉपर्टी के विवाद में साजिश के तहत हत्या की गई है।

तहरीर नगर कोतवाली में दी गई है। नवीन मंडी चौकी पुलिस ने शिकायत मिलने की बात स्वीकारी है। हालांकि कोतवाल का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शी धर्मवीर के मुताबिक, राजेश हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन


परिवारवाले उसका पीएम कराने को ही नहीं तैयार थे। मेमो मिलने के बाद पीएम कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे मौत की वजह पता चल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें