फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने ग्रामीण का सिर फोड़ा

Sun, 11 Sep 2016 11:00 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पटरंगा थानाक्षेत्र के इचौलिया गांव के ग्राम प्रधान व उसके पुत्र ने शनिवार की रात एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट दिया। हमले में उसका सिर फट गया है। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान ने एक मुकदमे में गवाही बदलने के लिए दबाव बनाया, जब वह इंकार कर दिया तो बेटे के साथ मिलकर हमला बोल दिया। मामले मेें पुलिस जांच पड़ताल की बात कह रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित रामभवन कनौजिया का आरोप है कि शनिवार की देर रात प्रधान साशरन यादव व उनके पुत्र मुलायम ने मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारजनों ने उसका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया।

मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस दबाव में रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। पटरंगा थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि घायल राम भवन की तहरीर मिली है, दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन


जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी इचौलिया ग्राम प्रधान साशरन यादव का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते रामभवन कनौजिया और हमारे बीच कुछ लोेग साजिश के तहत एक-दूसरे को लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रधान का कहना है कि शाम राम भवन शाराब के नशे में धुत होकर मेरे दरवाजे पहुंचा और गालियां देने लगा। जिस पर मेरे पुत्र मुलायम ने गालियां देने से मना किया लेकिन वह नहीं माना और दोनों आपस में भिड़ गए। इसी बीच रामभवन खड़ंजे के किनारे पर बनी नाली की धार पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर चोट आई है। प्रधान ने कहा कि गवाही बदलने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें