पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के मजरे रामपुर संडासी में सास-बहू के बीच तकरार के बाद मारपीट हुई। मामले में सास की ओर से बहू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
मधुपुर गांव के मजरे रामपुर संडासी निवासी कृष्ण कुमारी पत्नी जैसराज व उनकी बहू नीलम पुत्र अनिल वर्मा के बीच रार चल रही है।
इसी को लेकर सास-बहू के बीच तकरार हुई तो बहू नीलम ने अपने मायके से भाइयों को बुला लिया। कृष्ण कुमारी का आरोप है कि नीलम ने अपने भाइयों संजय वर्मा व विनोद वर्मा निवासी केराजोत कोतवाली बीकापुर के साथ हमलाकर उसको मारापीटा।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत पर तीन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। चोटहिल कृष्ण कुमारी को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए भिजवाया गया है।