फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार से लौट रहे अधेड़ को मारी गोली

Sat, 26 Sep 2015 11:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोग दौड़े लेकिन तब तक हमलावर अपने वाहन से तमंचा लहराते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


नेतवारी चतुरपुर के निवासी रामकेवल वर्मा (45) शुक्रवार रात करीब आठ बजे चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

ककराही चौराहे से अपने गांव के एक समर्थक माधव वर्मा के साथ पैदल घर जा रहे थे। रामकेवल तारुन-रामपुर भगन मार्ग से तौधकिया गांव को जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर मुड़कर मयाराम वर्मा के नलकूप के निकट पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक रामकेवल के करीब पहुंचे और उनके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली रामकेवल के कमर के निचले हिस्से में लगी और वह वही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग दौड़ पड़े। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए।

स्थानीय लोगों उसे फौरन सीएचसी ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्हें वहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की लेकिन मौके पर पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में कई जगह कांबिंग की।

हमलावर घटना को अंजाम देकर कहां गए पुलिस शनिवार शाम तक इसका पता नहीं लगा सकी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि रामकेवल ने अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की पड़ताल की जा रही है, शीघ्र ही इसका खुलासा कर हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें