फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रही विवाहिता से छेड़छाड़, केस दर्ज

Fri, 10 Feb 2017 11:15 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाने की सैदपुर चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन


सैदपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय विवाहिता ने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम जब वह खेत जा रही थी तो रास्ते में खड़े गांव के ही संदीप सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह ने हाथ पकड़ कर खेत की ओर खींच ले गया और दुराचार करने की कोशिश करने लगा।

गुहार पर वह भाग गया। पीड़िता के बताया कि आरोपी युवक दबंग किस्म का है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें