फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को रौंदा, भीड़ ने वाहन में लगा दी आग

Thu, 10 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
जलने के बाद खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामनगर तिराहे पर बुधवार की देर रात सुल्तानपुर की तरफ  से आ रहे एक ट्रक ने घर जा रहे बाइक सवार को रौंद डाला। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को घेर आग लगा दी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझा स्थिति संभाली। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर घायल युवक  को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। ट्रक को आग से आंशिक नुकसान हुआ है, चालक भाग गया है। बुधवार की रात तकरीबन 11 बजे चौबे का पुरवा रामनगर थाना बीकापुर निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार मिश्र पुत्र माता प्रसाद सुल्तानपुर के कूरेभार में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहा था।

जैसे ही वह बाइक से अपने घर की ओर मुड़ा सामने से सुल्तानपुर की तरफ से फैजाबाद जा रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोेगों की भीड़ ने ट्रक को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आग बुझा दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों के आक्रोश को शांत कराया और फौरन एंबुलेंस को बुलवा कर घायल युवक को अस्पताल भेजवाया। मगर रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुनील कुमार मिश्र   ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें