फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सुरंग बना नकदी और जेवर उड़ाए

Sat, 13 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे डाला। पहली घटना नगर पंचायत के बिलारीमाफी गांव में हुई और दूसरी पुहपि गांव स्थित एक घर में हुई। पुलिस दोनों घटनाओं की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


बिलारीमाफी गांव निवासी चाय विक्रेेता अशोक कुमार के घर सुरंग खोदकर घुसे चोर 25 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, बच्चों का स्कूली बैग सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के पुहपि गांव निवासी राम पियारे के घर में हुई। रात करीब 12 बजे दीवार फांद कर घर में घुसे चोर बॉक्स तोड़ कर 10 हजार की नकदी व जेवर निकाल रहे थे तभी गोहार पर भाग रहे चोर को गांव निवासी राम बहादुर ने पकड़ लिया लेकिन चोर हमलाकर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि लगभग 50 हजार का सामान चोर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर हल्का दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें