घटना के बाद खानपुर के गांव गिरौरा में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : ब्यूरो
कैंट थाना क्षेत्र के मछली मंडी में सेना के एक अफसर की गाड़ी से गुरुवार की रात जीप में टक्कर लगने के बाद हुए विवाद पर तीन पुलिसकर्मियंों पर गाज गिरी है। सेना के अफसर ने तीन सिपाहियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इस पर एसएसपी मोहित गुप्ता ने शुक्रवार को तीनों को निलंबित कर दिया।
जम्मू कश्मीर में तैनात कैप्टन आशीष तिवारी अपने तीन साथियों रघुनाथ तिवारी, अविनाश और निरंकार मिश्रा के साथ डोगरा छावनी में दोस्तों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान मछली मंडी के पास गौरा पट्टी निवासी मनोज कुमार की जीप में टक्कर लग गई।
घटना के बाद लोगों ने कैप्टन की कार को घेर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। मनोज कुमार की तहरीर पर सेना के अफसर समेत उसके साथियों के खिलाफ जीप में टक्कर मारने, धमकी देने, गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज की।
मामले को लेकर कैप्टन ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की। उनका आरोप था कि सिपाही उदय सिंह, घनश्याम व सर्वेश मिश्र ने उनके के साथ बदसलूकी की व परिचय देने पर गालीगलौज की। एसएसपी ने सीओ सिटी राजेश मिश्र से जांच कराने के बाद तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।