फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चलीं लाठियां

Wed, 09 Dec 2015 11:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही के ग्राम करेरू के मजरे कलवान पुरवा में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कलवान पुरवा में बुधवार को छह एकड़ भूमि पर कब्जा करने पहुंचे देवराकोट निवासी गुड्डू सिंह बाबा का भूमि को बतौर मुख्तारेआम बताने वाले रमेश जायसवाल से विवाद हो गया।

मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों के लोगों में लाठियां चलने लगीं। इसी बीच किसी ने डॉ. दिनेश के छप्पर व पुआल में आग लगा दी। ग्रामीणों ने मशक्कत करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के रमेश, दिनेश व दूसरे पक्ष के पिंटू तिवारी, राम प्रगट व चिंटू सिंह घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शिवाजी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें