फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर दरवाजे पर रखा शव

Sat, 11 Feb 2017 10:05 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव सोनौरा में महिला की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रखौना मजरे सोनौरा में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को दरवाजे पर रखकर घर से एक किमी दूर बाग के पास खेत में छिप गया। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने दरवाजे पर शव देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति को खेत से दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       

ग्राम पंचायत रखौना मजरे सोनौरा निवासी अखिलेश दूबे का विवाह वर्ष 2002 में ग्राम भगवानपुर थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर निवासी सुरेश कुमार तिवारी की पुत्री गंगोत्री उर्फ मोनी के साथ हुआ था। दोनों से तीन पुत्रियां मुस्कान (10), खुशी (8) व रिया (3) वर्ष है।
विज्ञापन


बड़ी पुत्री मुस्कान दादी के साथ सूरत में रहती है। मझली खुशी ननिहाल में रहती है। छोटी बेटी रिया माता-पिता के साथ गांव में रहती है। शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने आक्रोश में आकर 35 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव दरवाजे पर रख कर भाग गया और लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में जाकर छिप गया। 

ग्रामीणों की सूचना पर मायके से पहुंचे परिवारीजन अनुराग तिवारी, प्रभाकर तिवारी, वसंत तिवारी शव घर के दरवाजे पर देख रोने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने खेत में छिप कर बैठे पति को दबोच लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें