फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला खाली कराने को किराएदार की हत्या

Sat, 15 Apr 2017 10:42 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शव को रोड पर रख प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गुदड़ी बाजार स्थित यशोदा देवी धर्मशाला में आवास खाली कराने के विवाद में शुक्रवार की रात एक किराएदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात एसपी सिटी कार्यालय से चंद कदम दूरी पर अंजाम दी गई।
विज्ञापन


पहले भी उसकी विपक्षियों ने पिटाई की थी। वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शनिवार को शव मुख्य मार्ग पर रखकर रोड जाम किया और प्रदर्शन किया। पुलिस महकमे को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। हलके के चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सपा नेता मोहन जायसवाल समेत आठ हमलावर नामजद किए गए हैं जिनमें चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चौक घंटाघर स्थित गुदड़ी बाजार चौराहे के पास एसपी सिटी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर यशोदा देवी धर्मशाला है। धर्मशाला में रहने वाले तथा शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले 52 वर्षीय ओम प्रकाश जायसवाल परिवार समेत इसी धर्मशाला के एक हिस्से में कई वर्षों से रहते रहे।
विज्ञापन


किराएदारी प्रकरण को लेकर अदालत में वाद विचाराधीन है। मोहल्ले में ही रहने वाले तथा धर्मशाला के मालिक सपा नगर सचिव मोहन जायसवाल उर्फ मोहन कबाड़ी की ओर से कमरा खाली करने का दवाब बनाया जा रहा था, जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ। तीन बार तो ओम प्रकाश अथवा उसके परिवार की ओर से मोहन कबाड़ी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। 

ओम प्रकाश जायसवाल की पत्नी सुमन का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मोहन जायसवाल तथा उसके परिवार के लोग लाठी-डंडा, सरिया से लैस होकर उसके कमरे में घुस आये और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव को दौड़ी उसकी पुत्री नैंसी की भी पिटाई की।

मारपीट देख भीतर से उसके पति ओम प्रकाश निकले तो लोगों ने उन पर लाठी-डंडा व सरिया से हमला बोल दिया और पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। हल्ला-गोहार के बाद ओम प्रकाश को मृत जान वह लोग मौके से भाग गये। शिकायत चौकी पर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई।

पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हमला करने वालों में मोहन जायसवाल उर्फ मोहन कबाड़ी, उसके बेटे मोनू व चंदन, भाई मदन जायसवाल, राजू जायसवाल, पुष्पा सोनकर, पंडित व अन्य शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंच जानकारी ली। मौके से चार को हिरासत मेें ले लिया। एसएसपी ने पहुंच विस्तार से जानकारी ली है और कठोर कार्रवाई की बात कही है। साथ ही चौकी प्रभारी चौक को लाइन हाजिर कर दिया। 

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव को गुदड़ी बाजार चौराहे पर रखकर अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। जाम की खबर पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाया जाए।

मौके पर पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सहयोग से पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया। नगर कोतवाल ने बताया कि बताया कि पत्नी सकी शिकायत पर मोहन जायसवाल समेत आठ पर केस  दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुदड़ी बाजार निवासी मदन जायसवाल, पुष्पा सोनकर, राज सोनकर व सुलतानपुर के वल्दीराय थानाक्षेत्र स्थित पूरे धौकल पाठक का पुरवा निवासी सत्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें