फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 15 Apr 2017 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के बभनी गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने उसे  उतार कर जिला अस्पताल  पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। बभनी गांव के चंदन चौरसिया की शादी एक वर्ष पूर्व 25 वर्षीय अर्चना चौरसिया के साथ हुई थी।
विज्ञापन


पहले तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। शनिवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अर्चना कमरे चली गई। थोड़ी देर बाद चंदन गया तो देखा कि अर्चना फांसी के फंदे पर लटक रही है। उसके शोर मचाने पर परिवार के सभी सदस्य एकत्र हुए। उसे नीचे उतारा गया।

परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। अर्चना के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में अर्चना ने इतना बड़ा कदम उठाया। सदर कोतवाली विजय सिंह गौर का कहना है कि विवाहिता ने पारिवारिक कारणों से फांसी लगाकर जान दी है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें