फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से फूटा आक्रोश, किया कोतवाली का घेराव

Wed, 07 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। बाद में पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लोगों को शोत कराया। भेलसर निवासी विनोद सिंह ने बीते सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर मित्रों को गणेश चतुर्थी पर बधाई संदेश दिया था।
विज्ञापन


शाम 5 बजे एक व्यक्ति ने इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मंगलवार की सुबह 11 बजे विनोद के साथ सपा नेता धर्मदत्त पाठक, सुनील मिश्रा, तेज बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजू रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जग प्रसाद, विनोद मिश्रा समेत सैकड़ों समर्थकों ने कोतवाली का घेराव किया।

मौके पर पहुंचे सीओ संतोष कुमार ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, एडीएम चतुर्भुजी गुप्ता भी कोतवाली पहुंचे और केस दर्ज कराने के साथ गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी मो. अनस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें