कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला बोल पिटाई की गई। घायल सगे भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दराबगंज निवासी दुणुल गांव के अन्य लोगों के साथ जुआ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका राजू निषाद से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर राजू निषाद ने भुल्लर, राजेंद्र उर्फ हवन आदि के साथ दुणुल के दरवाजे पर पहुंचा और हमला बोल दिया।
बीचबचाव करने आये उसके बड़े भाई ओमप्रकाश को भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एसएसपी के पीआरओ वेदनाथ दूबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।