फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Nov 2015 11:59 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जनपद के महरूआ थानांतर्गत बरामदपुर जरियारी निवासी रियाज अहमद पुत्र उस्मान ने अपनी पुत्री रुखसाना बानो का विवाह वर्ष 2013 मे गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरा दाउदपुर निवासी अब्दुल कारी पुत्र इजहार के साथ किया था। मांग के अनुरूप उसने ससुराल वालों को दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


उसके बाद भी मोटरसाइकिल की डिमांड कर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था और मांग पूरी न होने पर बीती 30 जुलाई को रुखसाना बानों की संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर मौत हो गई थी।

मायके पक्ष ने पति पर जलाकर मार देने का आरोप लगाया था। पुलिस जब मामले को निपटाने में लग गई तो मायका पक्ष अदालत की शरण में चला गया। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को दहेज हत्या में पति के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस अभी आरोपित पति रियाज अहमद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी पति फरार है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें