फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दंपती पर चाकू से हमला कर लूटे 20 हजार

Wed, 21 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
चौरे बाजार स्थित बैंक से पैसा निकाल साइकिल से वापस घर जा रहे किसान दंपती पर चाकू से हमला कर बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट कर भाग निकले।। बदमाश जिस झोले को साथ ले गए उसमे बैंक पासबुक और मोबाइल फोन भी था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। पीड़ित किसान ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया है।

चौरे बाजार चौकी क्षेत्र के देवकली माफी खिद्दीरपुर निवासी किसान साधुराम (45) अपनी पत्नी सुरेशा देवी के साथ मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की चौरे बाजार शाखा से 20 हजार रुपये निकाल साइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


खिद्दीरपुर मोड़ के पास दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने किसान दंपती को रोक लिया और झोला छीनने लगे, जिसमें बैंक से निकाल गई रकम थी। किसान ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से उसके सिर व कंधे पर वार कर दिया।

पति को बचाने दौड़ी पत्नी को भी बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वे मोतीगंज की ओर भाग निकले। सीओ ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें