फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे चढ़ा फैसल का हत्यारोपी

Fri, 11 Dec 2015 10:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मक्खापुर निवासी साकेत कॉलेज के छात्र के अपहरण व हत्या मामले में मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ आ गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रकरण में निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, प्रहार करने व गला घोंटने में प्रयुक्त सामान और अन्य चीजें बरामद कर ली हैं। पुलिस खुलासे की स्क्रिप्ट को फाइनल टच देने में जुटी हुई है।

शनिवार को प्रकरण के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। बीते सोमवार की शाम दावत में जाने की बात कहकर अपने घर मक्खापुर से निकला फैसल पुत्र मो. जाकिर रात में लौटकर घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छात्र के भाभी की ओर से फोन करने और बाद में छात्र के मामा व हैवतपुर से प्रधानी का चुनाव लड़े मोइनउल्लाह उर्फ माने के मोबाइल पर छात्र के मोबाइल से अपहरण की बात कही गई थी और आठ लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी।

पुलिस ने छात्र के मामा माने की शिकायत पर चुनावी रंजिश में अपहरण कर फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू की।

इसमें बुधवार की सुबह छात्र का शव हैवतपुर स्थित उसकी दुकान व मकान के पिछवाड़े स्थित खेत में मिल गया। पड़ताल में जुटी पुलिस टीमों ने तफ्तीश के दौरान आये तथ्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई और बस्ती निवासी एक युवक की तलाश शुरू की।

छापेमारी कर पुलिस ने मृतक के मकान के  बगल किरायेदार व टीवी मैकेनिक और एक युवक को शहर के नियावां से हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर शव मिलने के स्थान से थोड़ी दूरी पर जमीन में गाड़ा गया मृतक का मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त सामान व खून लगे कपड़े बरामद कर लिए।
विज्ञापन


चर्चा है कि छात्र का कत्ल शव मिलने के स्थान के निकट ही एक कमरे में किया गया। छात्र को यहीं पर किराये पर रहने वाले टीवी मैकेनिक ने फोन कर बुलाया था।

प्रकरण के पीछे लड़की का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में अभी कुछ बताने से इंकार करते हुए विवेचना वह कार्रवाई जारी होने की बात कह रही है।

पुलिस एक आरोपी के हिरासत में होने की पुष्टि कर रही है। वहीं वह शनिवार को मामले का खुलासा किये जाने की बात कह रही है।

इस बाबत कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ व पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें