फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पिता ने बच्ची को पीट-पीट कर मार डाला

Mon, 22 Aug 2016 10:37 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
murder - फोटो : demo
विज्ञापन
रौनाही थानाक्षेत्र के सरायनामू गांव में छह वर्षीय एक बच्ची की उसके शराबी पिता ने पीट पीट कर हत्या कर दी। यही नहीं, पिता जबरदस्ती शव लेकर दफनाने घाट चला गया। सूचना पर घाट पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। मां और मामा ने बच्ची के पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि गांव निवासी मुकेश वर्मा अपनी मासूम बच्ची अंकिता को रविवार रात जबरदस्ती ट्यूबवेल पर ले गया। परिवारीजनों ने इसका विरोध भी किया लेकिन वह नहीं माना। सोमवार सुबह पिता बच्ची को गोद में लेकर घर पहुंचा और कहने लगा कि वह अचानक बेहोश हो गई।

इसको लेकर पत्नी सुनीता वर्मा और पति के बीच झगड़ा होने लगा। कुछ ही पलों बाद बच्ची को वह जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां का आरोप है कि अस्पताल से लौटने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए पिता बच्ची का शव लेकर करेरू घाट चला गया। 
विज्ञापन


मां ने दिगंबरपुर गांव निवासी बच्ची के मामा दीपराज वर्मा को पूरी घटना बताई। जिसके बाद 100 नंबर पर मां ने फोन कर पुलिस को बताया कि मेरे शराबी पति ने बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसका अंतिम संस्कार जबरदस्ती करेरू घाट पर करने गया है।

सूचना पर सत्तीचौर चौकी पुलिस घाट पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। चौकी प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि मां और मामा का आरोप है कि बच्ची की पीट-पीट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब साफ हो जाएगा। पिता मुकेश वर्मा को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें