करौंदीकलां गांव निवासी संतोष तिवारी क्षेत्र के हिंदुआबाद प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक हैं। सोमवार सुबह संतोष विद्यालय गए थे। 11 बजे संतोष की पत्नी निशा घर में टीवी देख रही थीं।
घर का मुख्य दरवाजा खुला था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और घर में घुस गए। निशा जब तक कुछ भी समझ पातीं दो युवकों ने उन्हें दबोच लिया। मुंह और हाथ-पांव बांध दिए।
इसके बाद तीनों बदमाशों ने घर में रखी अटैची व बक्सा खोलकर 30 हजार रुपये और करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश फरार हो गए।