फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Mon, 13 Jul 2015 11:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने  का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पूराकलंदर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता राम मिलन निषाद पुत्र निवासी बैसिंह थाना पूराकलंदर का कहना है कि उनकी पुत्री चंपा का विवाह थाना क्षेत्र के कैल केवटहिया निवासी रामू निषाद पुत्र रामकेवल निषाद के साथ हुआ था। पति की ओर से चंपा को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जा रहा था।

दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जहर देकर मार दिया गया। सोमवार को पूराकलंदर पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर कैल केवटहिया निवासी रामू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें