फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 02 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर उसके शव को गुरुवार रात अख्तियारपुर-नयापुरा मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह गांव वालों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर की। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शव के पास से पुलिस को कैरीबैग मिला है। जिस पर गोंडा जिले के चौक बाजार का पता अंकित है। पुलिस ने कैरीबैग को सील कर दिया है। पुलिस बुजुर्ग की हत्या के तार गोंडा से जुड़े होने की संभावना पर जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अख्तियारपुर-नयापुरा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक बुजुर्ग (60) का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर आसपास के गांव के लोगों की वहां भीड़ लग गई। गांव वालों का कहना है कि बदमाशों ने बुजुर्ग की हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर सीओ रुदौली विक्रम सिंह, कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह यादव समेत चौकी प्रभारी शुजागंज अजेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों से जानकारी ली।पुलिस को शव के पास से एक कैरीबैग मिला है, जिस पर आयशा गारमेंट्स चौक बाजार गोंडा का पता अंकित है।

पुलिस ने कैरीबैग को सील कर दिया है। पुलिस बुजुर्ग की हत्या के तार गोंडा से जुड़े होने की संभावना पर जांच कर रही है। सीओ रुदौली विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें