फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की गुहार पर गांव में हंगामा

Sat, 25 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र के परसौली गांव में गुरुवार रात अपहरण की आशंका को लेकर लगी गुहार पर काफी देर तक हंगामा हुआ। गांव निवासी रमेश चंद पांडेय ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उनका अपहरण करने के लिए बदमाशों के साथ उनका साला गांव आया हुआ है।
विज्ञापन


गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने चार पहिया एक वाहन व दो लोगों को दबोच लिया। तीन लोग मौके से भागने में सफल रहे। यह घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। यही नहीं रमेश ने बताया कि एक महीने पहले ससुराल वालों ने डकैती डालकर घर में लूटपाट की थी।

जिसकी इनायतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। हालांकि रात में ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए लोगों को इनायतनगर थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि रात में यह लोग रमेश की पुस्तैनी जमीन खरीदने के उद्देश्य से मुआयना करने आए थे। दोनों तरफ  से रिश्तेदारों के दबाव में सुलह समझौता हुआ है। जिसके बाद सभी को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें