फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच अटेंडेंट ने अपर आयुक्त के चुराये 80 हजार!

Mon, 27 Jul 2015 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के कारण उन्हें बैग चोरी होने का पता फैजाबाद में चला। जीआरपी में उन्होंने कोच अटेंडेंट जितेंद्र पांडेय, निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चोरी की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन


 पुलिस आरोपी के कब्जे से कोई माल बरामद नहीं कर सकी है। पकड़े गये जितेंद्र पांडेय ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि जानकारी न होने से कोच में मोबाइल चार्ज पर लगाकर दूसरी सीट पर लेटा हुआ था।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना दिल्ली से फैजाबाद आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। अपर आयुक्त प्रशासनिक एवं न्यायिक हापुड़ से एचए कोच में आ रही थीं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में अटेंडेंट पर बैग और उसमें रखे 80 हजार रुपये चोरी करने की शिकायत थी। सुल्तानपुर निवासी कोच अटेंडेंट को चोरी की धारा में गिरफ्तार करने के बाद दोपहर में चालान कर दिया गया।

उप निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि तलाशी में जितेंद्र के कब्जे से कोई रकम नहीं बरामद हुई है। लॉकअप में खड़े कोच अटेंडेंट जितेंद्र पांडेय ने बताया कि एचए कोच में उसकी ड्यूटी थी। सोमवार सुबह चार बजे के करीब ट्रेन लखनऊ पहुंची थी और काफी खाली हो गयी थी।

फैजाबाद से वह घर सुल्तानपुर जाता और रात में लौटकर आता। मोबाइल डिस्चार्ज हो चुका था। उसकी गलती महज इतनी थी कि जानकारी न होने के कारण मोबाइल उसी कोच में चार्जिंग पर लगा दिया और खाली पड़ी दूसरी सीट पर लेट गया। ट्रेन फैजाबाद में समाप्त हुई तो उसे पकड़ लिया गया। कहा, थाने में ही बैग व रुपया चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें