फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाऊमीन पसंद न आने पर दुकानदार को धुना

Wed, 11 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
खंडासा थाना क्षेत्र में चाऊमीन पसंद न आने पर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। खरीददार ने दुकानदार की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में दुकानदार लल्लू मौर्य निवासी डड़वा का कहना है कि थाना क्षेत्र के ही गांव भीखी का पुरवा निवासी सुनील सिंह उनकी दुकान पर पहुंचा और चाऊमीन खिलाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने चाऊमीन बनाकर सुनील को दे दी। सुनील ने चाऊमीन अच्छी न बने होने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसको मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। मंगलवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि शिकायत पर खंडासा पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवेचना का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें