फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पर डकैती व मारपीट का केस दर्ज

Sat, 15 Oct 2016 10:55 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
तारुन थाने में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ डकैती, घर में घुसकर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


ग्राम कनकपुर झगरौली निवासी पीड़िता राजकुमारी का आरोप है कि उनके पुत्र निरंकार ने दूसरे समुदाय की युवती को अपने घर रख लिया था। निरंकार की पत्नी के उकसाने पर राजेश कुमार, राजकुमार, संतोष कुमार पुत्रगण रामकिशुन व उनकी पत्नी मीना निवासी ग्राम नरायनपुर, राजेश के बहनोई निवासी रामपुरभगन और दो अज्ञात लोग छह माह पूर्व चार बाइकों से दरवाजे पर पुलिस के साथ पहुंचे और घर में लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


विपक्षियों में राजकुमार, राजेश, संतोष व मीना ने मिलकर आलमारी का गुच्छा छीन लिया। तमंचा व चाकू निकालकर घर में कब्जा कर लिया। रामपुरभगन स्थित ज्वैलरी की दुकान के बैग में रखे सोने, चांदी के जेवरात एवं सात लाख रुपये नकदी उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अदालत के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें