मया व सोहावल में सोमवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दोषी पाए गए प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोहावल द्वितीय से सपा समर्थित प्रत्याशी रश्मि जायसवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन केस दर्ज कराया गया है। एसओ बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि अनुमति न होने के बावजूद वह वाहन से प्रचार प्रसार कर रही थीं।
मया तृतीय से डीडीसी का चुनाव लड़ रहे मोईज अहमद उर्फ बंटी, शिवराम यादव और पंकज सिंह के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का मामला कोतवाली गोसाईगंज में दर्ज किया गया है।
कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मोईज अहमद के पास वाहन की अनुमति न होने के बाद भी देर शाम तक तेज आवाज में प्रचार करते पाए गए।
वहीं पंकज व शिवराम के वाहन पास तो थे लेकिन देर रात तक तेज आवाज में प्रचार करते रहे। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहनों का चालान कर छोड़ दिया गया।