फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री का पुतला फूंका, दस गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 11:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जेएनयू प्रकरण को लेकर बिना अनुमति तहसील परिसर में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंकने और आपत्तिजनक नारा लगाने के आरोप मं कम्युनिस्ट पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


तहसील परिसर में मंगलवार को कम्युनिस्ट कार्यकर्ता नारा लगाते हुए घुस गए। गृह मंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ता कन्हैया को रिहा करने की मांग करने के साथ ही आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे।

कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि तहसील परिसर में बिना अनुमति नारा लगाने और गृह मंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में हृदयराम निषाद, अवधेश निषाद, अनिरुद्ध मौर्य, लक्ष्मन निषाद, महेश, हरीश कुमार, अमर प्रताप, विजय प्रताप, अमरेंद्र कुमार, विपिन कुमार सहित दस लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों की अभी जमानत नहीं हो सकी है। उधर कम्युनिस्ट पार्टी के इस प्रदर्शन से अधिवक्ताओं में भी खासी नाराजगी रही। एसडीएम धर्मपाल सिंह ने कहा कि जमानत अभी दाखिल नहीं हुई है। जमानत दाखिल नहीं करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें