फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान का शटर तोड़ चोरी

Tue, 16 Feb 2016 12:16 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई चौराहा स्थित एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़ रविवार रात चोरों ने दराज में रखे आठ सौ रुपये नगद व पांच जोड़ी कपड़ा पार कर दिया। खटपट की आवाज सुन चौकीदार ने शोर मचाया तो चोर ईंट व पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन


जवाब में चौकीदार ने भी पत्थर से वार करना शुरू कर दिया। चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। जानकारी के अनुसार मवई रोड पर स्थित निशारुददीन की रेडीमेड कपड़ा की दुकान में रविवार रात चोर शटर तोड कर दुकान में दाखिल हुए।

चौराहे पर रखवाली कर प्राइवेट चौकीदार ने जब कुछ खटपट की आवाज सुनी तो जाकर देखा। कुछ लोग निशारुद्दीन की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे। चौकीदार ने शोर मचाया तो चोर चौकीदार पर ईंट व पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन


जवाब में चौकीदार ने भी पत्थर से वार करना शुरू कर दिया। चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। जाते समय चोरों ने गल्ले में रखे लगभग आठ सौ रुपये नकद व पांच जोड़ी कपड़ा उठा ले गए।

चौकीदार की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गयी, जबकि यहां चीता मोबाइल व गार्ड की सुबह शाम दोनों पालियों ड्यूटी रहती है, मगर कहीं कोई दिखाई नहीं दिया।

इससे पहले लगभग एक माह पूर्व भी चौराहे पर बिजली, मोटर साइकिल व कबाड़ की दुकान में चोरी हुई थी लेकिन घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में भय व्याप्त है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें