फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की तोड़ 1.47 लाख उड़ाए

Fri, 01 Jan 2016 10:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में दो बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख 47 हजार रुपये पार कर दिये। पीड़िता को रकम अपने परिचित को देना था।  मोदहा हौसिलानगर निवासी शांति देवी ने बताया कि वह रेलवे में कार्यरत थीं।
विज्ञापन


वर्तमान में पेंशनधारक हैं। एक परिचित को रुपये देने के लिए लड़के कुलदीप कुमार उर्फ नवल के साथ सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा गई और वहां अपने पेंशन खाते से एक लाख 47 हजार रुपये निकाले।

यह रकम को बाइक की डिक्की में रखकर घर पहुंची और दोनों कुछ देर के लिए घर के अंदर चले गये। थोड़ी देर बाद बाहर निकली तो देखा कि दो लड़के बाइक की डिक्की तोड़ रुपये लेकर भाग रहे हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें