फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शिक्षिका से दिनदहाडे़ लूटी चेन

Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के नाका क्षेत्र स्थित आबकारी कार्यालय के पास बाइक सवार युवकों ने दिनदहाडे़ एक शिक्षिका से सोने की चेन लूट ली और नाका बाईपास की ओर भाग निकले। घटना के समय शिक्षिका अपने छह माह के बेटे को अपने अधिवक्ता पिता के घर छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन


नैय्यर कॉलोनी निवासी केदारनाथ यादव पड़ोसी जिला गोंडा के तरबगंज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। जबकि उनकी पत्नी अमिता यादव बीकापुर शिक्षा क्षेत्र स्थित शेरपुर पारा प्राथमिक स्कूल मेें तैनात हैं। उनका मायका शहर के नाका क्षेत्र स्थित आनंद विहार कॉलोनी में है।

रोज की तरह शिक्षक दंपती अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र अभिषेक तथा छह माह के बेटे को लेकर बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले। छह माह के बेटे को अमिता के अधिवक्ता पिता आनंद विहार कॉलोनी निवासी देव नारायण यादव के घर छोड़ना था।
विज्ञापन


शिक्षक केदारनाथ का कहना है कि जैसे ही वह आबकारी कार्यालय के पास पहुंचे कि बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार पत्नी के गले की सोने की चेन छीन ली और बाइक समेत नाका बाईपास की ओर भाग निकले। उन्होंने पत्नी व बच्चों को उतारकर पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बताया कि वह पत्नी को बाईपास पर छोड़ तरबगंज चले जाते थे। वहीं पत्नी अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ स्कूल चली जाती थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका-मुआयना किया है। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें