फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को पीटकर लूटी बाइक व नकदी

Tue, 23 Jun 2015 10:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैन को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



रौनाही के पूरे किला कपासी गांव निवासी नवीन दूबे बाइक से पूरा बाजार क्षेत्र जा रहा था। वह एक बीज कंपनी में बतौर सेल्समैन काम करता है।

सोमवार देर रात गंगौली की ओर आगे बढ़ा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछाकर रुकने को कहा। नवीन का कहना है कि बाइक न रोकने पर पीछा कर रहे युवकों ने बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे वह बाइक समेत नीचे गिर पड़ा तो तीनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक उसके जेब में रखे 12 हजार रुपये तथा उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता मनोज कुमार दूबे ने बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर पूराकलंदर पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष दीपन यादव ने बताया कि रौनाही थाना क्षेत्र के पूरे किला कपासी निवासी मनोज दूबे की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें