फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास डाकघर में चोरों ने बोला धावा

Fri, 12 Feb 2016 11:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खंडासा थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित अमानीगंज उप डाकघर में गुरुवार रात हथियार बंद बदमाशों ने ताला तोड़ने के बाद शटर को भी तोड़ डाला। अंदर घुसे बदमाशों ने सारा सामान उलट-पलट डाला और तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। डाक कर्मियों की माने तो तिजोरी में एक लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने सबसे पहले डाकघर में लगे चैनल का ताला तोड़ा ताकि शटर खुलने की आवाज न हो, इसके लिए लोहे की राड से शटर को तोड़ डाला। डाकघर में घुसे बदमाशों ने अंदर रखे कागजात, लैपटॉप व कंप्यूटर भी उलट-पलट डाला।

बदमाशों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी। कुछ ही दूरी पर मौजूद एक गैस एजेंसी के चौकीदार झगड़ू को बदमाशों की आहट महसूस हुई तो उसने गुहार लगाई। जिसकी आवाज सुन बदमाश जहां भाग गए वहीं बाजारवासी घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


इस बीच श्रीचंद गुप्ता ने 100 नंबर पर मोबाइल किया लेकिन फोन नहीं उठा। किराना व्यापारी ने बताया कि तीन घंटे बाद 100 नंबर पर फिर फोन मिलाया गया लेकिन पुलिस का फोन नहीं उठा। डा. प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी यही बताया।

सुबह साढे़ आठ बजे के आसपास मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने डाककर्मियों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद डाकघर के रामानंद तिवारी, लिपिक राजकिशोर, संतराम व राम किशोर मौके पर पहुंचे।

प्रधान डाकघर से पहुंचे घनश्याम वर्मा ने भी वस्तुस्थिति का जायजा लिया। रामानंद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि तिजोरी में एक लाख रुपया कैश रखा हुआ था। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें