फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोर की हत्या, दो गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के दिन मोतीगंज बाजार से लापता किशोर की हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह सुल्तानपुर जिले के थाना कूरेभार क्षेत्र के धोबियभार गांव के पास नहर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, साथ ही अपहरण के केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीकापुर के जासरपुर भीतरगांव निवासी रामलौट यादव का 13 वर्षीय पुत्र सुजीत यादव मोतीगंज बाजार स्थित राजकली विद्यालय से 26 जनवरी को लापता हो गया था।

उसके पिता ने गांव के सात व कूरेभार थाना क्षेत्र के दो लोगों के खिलाफ अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस पिछले आठ दिनों में एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली से परिवारीजनों में जहां आक्रोश था वहीं क्षेत्र में अंगुलियां भी उठ रही थीं। जिस स्थल पर किशोर का शव मिला वहां से कुछ ही दूरी पर दो नामजद आरोपियों का घर है।

मृत किशोर के पिता ने बताया कि उन्होंने रामधीरज, संजय, अजय, अभयराज, गुड्डू, अनिल, कर्मराज, कूरेभार थाना क्षेत्र के रामसुख व बबलू को आरोपी बनाया था। मगर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली थी।

बुधवार को पड़ोसी जिले सुल्तानपुर की नहर मेें किशोर का शव मिलने की सूचना मिलते ही सीओ बीकापुर व कोतवाल सुनील कुमार मिश्र सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

सीओ महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर जिले की कूरेभार पुलिस को सौंपा गया है। अपहरण की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर दी गई है। बताया कि नौ आरोपियों में से दो अभयराज व रामधीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके अलावा दो और से पूछताछ की जा रही है। बाकी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। उधर किशोर का शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें