फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की मौत, पत्नी व दो साले पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने भाइयों संग मिल की युवक की हत्या
विज्ञापन

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव निवासी युवक की ससुराल में हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की मां ने तहरीर में मृतक की पत्नी व पत्नी के दो भाइयों पर हत्या कर शव उनके दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया है।

पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं ससुराल वालों का दावा है कि नीरज की मौत बीमारी के चलते हुई है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव निवासी नीरज कुमार (25) पुत्र स्व. सुकई का विवाह आरती निवासी डीह पूरे बीरबल थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर के साथ हुआ था। गांववालों के अनुसार नीरज की मां विद्यावती व बहू आरती की आपस में पटती नहीं थी।
विज्ञापन


इसके चलते आरती अकसर अपने मायके में ही रहती थी। विद्यावती ने बताया कि नीरज 24 अप्रैल को अपने ससुराल गया हुआ था। आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनकी बहू के घरवाले एक वाहन से आए और नीरज का शव उनके दरवाजे पर छोड़कर भाग गए।

उन्होंने बहू आरती, उसके भाई राजकमल व लवकुश पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की तहरीर गुरुवार शाम थाने में दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

जांच कर रहे नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि ससुराल वालों का दावा है कि मृतक नीरज गंभीर बीमारी से ग्रसित था। पत्नी आरती उसका हरसंभव इलाज करा रही थी।

नीरज की हालत खराब होने पर गुरुवार को उसे लखनऊ इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद वो शव लेकर मृतक के पैतृक आवास पर पहुंचे तो उसके परिवारवाले हत्या का आरोप लगाने लगे, जिस पर वो वहां से चले गए।
विज्ञापन


बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मृतक की मां की तहरीर पर आरती व उसके भाई राजकमल व लवकुश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें