फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के जवान को मारपीट कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी के जवान को मारपीट बाइक-पर्स लूटा
विज्ञापन


अरैल में बांध रोड पर वारदात, मुकदमा दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। थाना क्षेत्र के अरैल बांध रोड पर शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे पीएसी के जवान से पर्स व बाइक समेत अन्य सामान लूट लिया गया। असलहाधारी तीन बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल भागे। घटना के बाद भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
42वीं वाहिनी में तैनात दयाशंकर यादव पीएसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वह झूंसी में परिवार समेत रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बताया कि वह रोज रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद अरैल बांध रोड से पीपा पुल होते हुए घर जाते हैं। शुक्रवार रात भी वह घर लौट रहा था। अभी वह अरैल बांध रोड पर ही पहुंचा था कि बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तीनों असलहा लिए हुए थे और विरोध पर सिपाही को पीटने लगे। फिर बाइक, पर्स व मोबाइल समेत अन्य सामान छीनकर भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि आरोपी उसके पास मौजूद कुछ सरकारी दस्तावेज भी छीनकर निकल भागे हैं। नैनी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंंह ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां थी पुलिस, डायल 100 की टीम
इस मामले में खास बात यह है कि जिस बांध रोड पर पीएसी सिपाही के साथ लूट की वारदात हुई, वहां डायल 100 की गाड़ी भी तैनात रहती है। इसके साथ ही रात में नैनी पुलिस भी यहां गश्त करती है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर कैसे बदमाश असलहा लेकर बांधरोड पर घूमते रहे और पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें