फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। पूराकलंदर के फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला के सामने सोमवार शाम मैजिक से भिड़े बाइक सवारों में एक की बीती रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। बाइक चालक साथी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम पांच बजे के आसपास की है, जब 37 वर्षीय जीतेंद्र कुमार ओझा निवासी अंजना थाना पूराकलंदर साथी राकेश कुमार निवासी पट्टी प्रतापगढ़ को पहुंचाने के लिए सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे।

परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला पगला भारी के सामने पहुंचते ही विपरीत दिशा में फैजाबाद की ओर जा रही मैजिक गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां जीतेंद्र कुमार ओझा की मौत हो गई। बाइक चालक राकेश कुमार को गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष पूराकलंदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के मामले में उन्हें तहरीर नहीं दी गई है। मैजिक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया था, वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें