फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग ने घाघरा में लगाई छलांग
विज्ञापन

- बीमारी से था त्रस्त, तलाश में जुटे गोताखोर
महसी (बहराइच)। सधुवापुर मुड़ेहरा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर घाघरा नदी में छलांग लगा दी। काफी देर बाद परिवार के लोगों को पता चला, तब हड़कंप मचा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा तलाश शुरू की गई है लेकिन वृद्ध का पता नहीं लग सका है।
हरदी थाना अंतर्गत सधुवापुर मुड़ेहरा गांव निवासी रामलखन बाजपेई (65) आंख की बीमारी से त्रस्त थे। काफी दिनों से याददाश्त की भी समस्या थी। इस कारण वह गुमसुम रहते थे। सुबह 10 बजे के आसपास खेत जाने के लिए घर से निकले, लेकिन लौटे नहीं। कुछ देर बाद क्षेत्र के लोगों ने रामलखन को चहलारीघाट पर घाघरा नदी में कूदने की सूचना दी। इस पर रोते-बिलखते परिवारीजन नदी के तट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामलखन टहलते हुए चहलारीघाट पुल पर पहुंचे। वह कुछ देर खड़े रहे, फिर अचानक छलांग लगा दी। सूचना पाकर हरदी थाने की पुलिस व तहसील के राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। सीओ केके चौहान ने बताया कि थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट को वृद्ध की खोज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। उन्होंने कहा कि सुबह पुन: गोताखोरों के द्वारा तलाश शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



(संक्षेप)
स्वामी परमानंद का प्रवचन आज
बहराइच। शहर के डालमिया धर्मशाला में स्वामी परमानंद महाराज का प्रवचन बुधवार को शाम सात बजे से होगा। अखंड परमधाम सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ता रमेश तिवारी ने बताया कि स्वामी परमानंद गुरुवार सुबह खम्हरिया शुक्ल पहुंचकर परमानंद शिक्षा निकेतन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यहां वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होने के बाद वह कंप्यूटर शिक्षा सत्र का भी उद्घाट करेंगे।
विज्ञापन


चयन ट्रायल्स कल
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम के क्रीड़ाधिकारी एआर अंसारी ने बताया कि जूनियर बालिका हैंडबाल चयन ट्रायल्स प्रतियोगिता का आयोजन दो नवंबर को सुबह 11 बजे से स्टेडियम के मैदान पर होगा। इसी दिन जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का भी चयन ट्रायल्स लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को मंडल स्तर पर चयन ट्रायल के लिए गोंडा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें