विदेश भेजने के नाम पर ठगी, मुकदमा
फैजाबाद। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के मीरा जैना भदरसा कस्बा निवासी एक युवक द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र गुरुदीन सिंह के अनुसार भदरसा कस्बे के मीरा जैना निवासी जहीर अब्बास ने उसे विदेश भेजने के लिए 80 हजार रुपये लिए तथा उसकी टूरिस्ट वीजा भी हड़प लिया। बाद में दबाव बनाने पर आनाकानी करने लगे और न ही युवक को विदेश भेजा न पैसा ही वापस किया। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना पूराकलंदर में दिया। थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।