फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किसान से लूटे 50 हजार

Sat, 11 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। किसान ने ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे और अपने साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


महांवा गांव निवासी राजेन्द्र यादव गांव के साथी जिलाजीत वर्मा के साथ शुक्रवार को दोपहर ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के बीओबी से 50 हजार रुपये निकाला और रुपये एक बैग में रख लिया। बाइक से दोनों बैंक से विकास खंड कार्यालय गए और फिर घर जाने के लिए निकल पड़े।

कोतवाली से महज दो सौ मीटर की दूरी पर ब्लॉक मोड़ के पास जैसे ही दोनों पहुंचे लाल रंग की बाइक सवार दो युवक बगल पहुंचे और राजेंद्र के हाथ में मौजूद बैग छीन लिया और भाग गए। राजेंद्र ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले घर आया था। ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिये अपने खाते से पैसा निकाला था। सूचना पर एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, स्वाट टीम के प्रभारी अजय सिंह, कोतवाल इंद्रेश यादव ने मौके पर पहुंचकर घंटों पड़ताल की।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि बैंक से 12:20 बजे पैसा निकालने की पुष्टि हुई है। सीसीटीबी फुटेज खंगाली गई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें