फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बुजुर्ग किसान से 50 हजार लूटे

Fri, 23 Jun 2017 11:04 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी से चंद कदम दूर दो बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग किसान को लूट लिया। पहले किसान को सरेराह रोका, फिर धमकाते हुए उसके पास मौजूद 50 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी भेलसर समेत यूपी-100 की टीम ने लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


रुदौली कोतवाली अंतर्गत शहबाजपुर शंकरगढ़ निवासी किसान हकीम (57) ने भारतीय स्टेट बैंक की भेलसर शाखा से शुक्रवार दिन में 12 बजे के आसपास 50 हजार नकद निकाला। नकदी को झोले में रखकर पैदल ही घर जाने के लिए टैंपो स्टैंड जा रहा था।

इस दौरान भेलसर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान को रोक लिया और धमकाते हुए झोला छीन लिया। जब तक लोग कुछ समझते बाइक सवार भाग निकले। इस बीच शुजागंज मोड़ की तरफ  लुटेरे यूपी-100 गाड़ी खड़ा देखकर लौटे और हाईवे से होते हुए लखनऊ की ओर भाग निकले। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी भेलसर अंजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। हालांकि काफी दूर तक तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज के मुताबिक जब पीड़ित से मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया तो उसने बताया कि वह अलविदा की नमाज पढ़ने जा रहा है, नमाज पढ़ने के बाद तहरीर देगा।

खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी थी। वहीं, रुदौली थाने के प्रभारी निरीक्षक जयबीर सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे किसान के साथ लूट होने की जानकारी मिली है। तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें