संगरूर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद
एक काबू, 1996 नशीली दवाएं और साढ़े 25 हजार नशीली गोलियां मिली
हरियाणा से लाकर पंजाब में करते थे सप्लाई, एक आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिला पुलिस ने नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी हरियाणा से नशीली दवाएं लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना मूनक के प्रभारी हरविंदर सिंह की अगुवाई में सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव सुरजन भैणी के पास नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने एक महिंदरा मैक्स गाड़ी को रोका जिसमें 1996 नशीली दवाओं की शीशी और 25 हजार 500 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस ने गाड़ी में सवार करतार सिंह निवासी चुली खुर्द जिला हिसार (हरियाणा) को काबू कर लिया। जबकि उसका साथी सुरेश कुमार निवासी चुली खुर्द जिला हिसार (हरियाणा) भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी सिद्धू ने बताया कि पूछताछ के दौरान करतार सिंह ने बताया कि वह नशीली दवाएं गोलू निवासी किरडान थाना आदमपुर जिला हिसार (हरियाणा) से लेकर आते थे और पटियाला में सप्लाई की जानी थी। यह व्यक्ति पहले भी मेडिकल नशा टोहाना से लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करते हैं। एसएसपी थिंद ने बताया कि यह लोग एक शीशी और दस गोलियों का सेट बनाकर पांच सौ रुपये में बेचते थे जबकि इसकी कीमत सौ रुपये से भी कम की है।
फोटो भी है।