फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी का शिकार हुए सेना के जवान की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खुरानी का शिकार हुए सेना के जवान की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परोमा मजरे पच्छू पुरवा में अपनी सगाई और बहन की विदाई की खुशी में छुट्टी लेकर घर आ रहे सेना के जवान का शव बुधवार को पैतृक गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।

जवान दिल्ली के पास सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर जहर खुरानी का शिकार हो गया था। रेलवे पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 3 दिसंबर को मौत हो गई थी। सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बीकापुर के परोमा पच्छू का पूरा निवासी महेश यादव का बड़ा पुत्र अजीत यादव (25) 2014 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह जम्मू सेक्टर के आठवीं बटालियन में सिग्नल मैन पद पर तैनात था।

परिवारीजनों के अनुसार अजीत की 6 दिसंबर को सगाई तय थी। 11 दिसंबर को उसकी बहन ललिता का गौना भी होना तय था। इसमें शामिल होने के लिए अजीत 1 दिसंबर को छुट्टी लेकर चला था।

रास्ते में दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन पर उतरा और चाय पीने के दौरान वहीं पर बेहोश हो गया। रेलवे पुलिस ने उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल पंचकुइयां रोड नई दिल्ली में भर्ती कराया। वहां से उसे दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आईकार्ड के आधार पर पुलिस ने सेना के स्थानीय दिल्ली कमान को सूचित किया और फोन से परिवारीजनों को सूचना दी।

सेना के जवान बुधवार सुबह उसके पैतृक गांव परोमा पच्छू का पुरवा शव पहुंचे। जहां सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक जवान के दो भाई व एक बहन है। सबसे बड़ा मृतक ही था।
विज्ञापन


उसके अंतिम संस्कार यात्रा में ग्राम प्रधान रामकिशोर कनौजिया, प्रधान संघ अध्यक्ष बीकापुर रवींद्र यादव, राजू दुबे, डॉ. पवन यादव, भारत तिवारी, उमाशंकर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें