फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 3 की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को रौंदा, दो गंभीर
विज्ञापन

फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र स्थित फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहा चौराहे के पास रविवार देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच सड़क पार कर रहे पांच युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर दी। इससे गंभीर रूप से घायल तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रौनाही थाना क्षेत्र के पूरे बसहा गांव निवासी शिवा (16) पुत्र शिवशंकर प्रजापति, आनंद (15) पुत्र श्यामबाबू, अमरजीत (17) पुत्र रामकुमार, बलराम (17) पुत्र कन्हई, रविंद्र (17) पुत्र अमृतलाल किसी शादी समारोह में कैटरिंग का काम कर अपने घर लौट रहे थे। देर रात करीब दो बजे बसहा चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी व रौनाही थाने की पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवा, आनंद व अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बलराम की हालत नाजुक देख उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायल रविंद्र भर्ती है। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। थाना प्रभारी रौनाही प्रमोद पांडेय के अनुसार रविंद्र के कुछ बता नहीं पाने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वो कहां काम करने गए थे और हादसा कैसे हुआ। मृतकों की पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई। बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


पूरे बसहा गांव में मचा कोहराम
गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे बसहा गांव में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी शिक्षक राम इकबाल सिंह के अनुसार ये सभी युवक मजदूरी करते थे। लगन में वो किसी भी कैटरिंग वाले के साथ खाना बनाने व बर्तन धोने का भी काम करते थे। वो रविवार सुबह एक साथ काम पर गए हुए थे, लेकिन कहां गए ये उनके परिवार वालों को भी नहीं पता है। वहीं गांववासी बच्चूलाल प्रजापति, विनोद प्रजापति, रामसुख पासी, राजेश सिंह, रामफेर सिंह आदि ने बताया कि एक साथ गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में मातम छाया है, सोमवार किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला।
..............................
अज्ञात वाहन ने की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के मकसूमगंज नहर पुल के पास रात करीब दो बजे बाइक से फैजाबाद से अपने घर जा रहे पवन कुमार उर्फ पप्पू (45) निवासी दिगंबरपुर फैजाबाद को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

बाइक सवार तीन युवक रोलर से टकराए, हालत गंभीर
मवई। नेशनल हाई-वे 28 से मियां पुरवा-नेवरा संपर्क मार्ग पर रविवार रात निर्माणाधीन सड़क किनारे खड़े एक रोलर से टकराने के बाद बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मवई थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामफेर, मोहित कुमार पुत्र कल्लू निवासी दड़ियापुर थाना पटरंगा और संदीप पुत्र बंशराज निवासी ग्राम पूरे मिश्र थाना राम सनेहीघाट जनपद बाराबंकी एक बाइक पर सवार होकर निमंत्रण में जा रहे थे। डिलवल गांव के पास सड़क किनारे खड़ी रोलर से टकराकर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मवई पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. फहीम ने बताया कि मोहित और मुकेश का पैर टूट गया है, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं तीसरे घायल संदीप के चेहरे पर हल्की चोट लगी है। वहीं, मवई थाना प्रभारी मिथलेश श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

एसयूवी की टक्कर से किशोर घायल
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के समीप सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे शृंगार हाट निवासी राधेकृष्णन गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र हर्षित बिजली घर के सामने सड़क पार करते समय नयाघाट की ओर से आ रही बोलरो गाड़ी की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर दारोगा रामउग्रह कुशवाहा व सहायक रामअवतार पहुंचे और घायल किशोर को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि गाड़ी व चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हादसे में दो जख्मी
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी के पास हाईवे पर साइकिल सवार महिला को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई । दुर्घटना में बाइक सवार लल्लन सिंह 50 वर्ष निवासी उमरनी पिपरी तथा साइकिल सवार सुमन पांडे 32 वर्ष निवासी पटखौली बीकापुर जख्मी हुई है। उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल अधेड़ शराब के नशे में था तथा हेलमेट भी नहीं लगाया था। चिकित्सक रामनाथ ने बताया कि उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें