फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितम्बर में खुल सकती है गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकथा संग्रहालय में गैलरी का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा
विज्ञापन

अयोध्या। सुभाषचंद्र बोस कहे जाने वाले गुमनामी बाबा उर्फ भगवन जी के सामानों की प्रदर्शनी रामकथा संग्रहालय में लगनी है, यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए आगामी सितंबर में खोली जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए गैलरियों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, 90 प्रतिशत कार्य पूरा भी हो चुका है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रदर्शनी सितंबर से जनता के बीच होगी। गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी के लिए रामकथा संग्रहालय में दो आर्ट गैलरियों का निर्माण कार्य कई महीनों से जारी है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद द्वारा आर्ट गैलरी का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। डिस्पले के लिए सामानों की नेमप्लेट भी तैयार कराई जा चुकी है, केवल फिनिशिंग बाकी है जो 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

रामकथा संग्रहालय के वीथिका सहायक मानस तिवारी बताते हैं कि आर्ट गैलरी के डिस्प्ले बोर्ड में सामान लगने के बाद नेमप्लेट लगा दी जाएगी। उनका मानना है कि निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर है। ऐसे में सितंबर से गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुल सकती है।
विज्ञापन


425 सामानों की लगनी है प्रदर्शनी
गुमनामी बाबा के सामानों की प्रदर्शनी के लिए संग्रहालय में दो आर्ट गैलरी बनाई जा रही है। वीथिका सहायक ने बताया कि जिला कोषागार के डबल लॉक में रखे गुमनामी बाबा के करीब ढाई हजार सामानों में से जस्टिस विष्णु सहाय आयोग ने परीक्षण के बाद 425 सामानों को चिह्नित किया था, जिनकी प्रदर्शनी आम जनता के लिए लगाई जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें